Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर सत्ता-विपक्ष एक साथ, पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Mallikarjun Kharge Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सत्ता और विपक्ष के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं.

Mallikarjun Kharge Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की. खास बात यह रही कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिलीं.

स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने लिखा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खर्गे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.”

रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी खड़गे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं. उन्होंने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की कि खड़गे निरंतर स्वस्थ रहें और जीवन में सफलता प्राप्त करते रहें.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे खड़गे के स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं.

कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उधर, कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस नेता शैलजा कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है. उन्होंने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि खड़गे को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा मिले ताकि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें.


ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा


उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक संदेश में खड़गे को एक कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत बताया. पार्टी ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका लंबा राजनीतिक जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है. साथ ही उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की गई.

मल्लिकार्जुन खड़गे देश की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं. वर्तमान में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से आए शुभकामना संदेशों ने यह भी दिखाया कि लोकतांत्रिक राजनीति में वैचारिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और शिष्टाचार की अपनी एक अहम परंपरा बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital