pm modi Croatia visit
PM Modi Croatia Visit: कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज क्रोएशिया पहुंचे. जहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, जाग्रेब हवाई अड्डा पहुंचकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आभार जताया.
कनाडा से क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कानानसकीस में आयोजित 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा आउटरीच सत्र में भाग लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक स्थाई और हरित मार्ग के माध्यम से सभी के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात की.
A short while ago, landed in Zagreb, Croatia. This is a special visit, the first ever by an Indian Prime Minister to a valued European partner. I am grateful to Prime Minister Andrej Plenković for the special gesture of welcoming me at the airport.@AndrejPlenkovic pic.twitter.com/1qlA8sca1V
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2025
भारत और क्रोएशिया के बीच और बढ़ सकता है व्यापार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रोएशिया दौरे को लेकर क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने कहा कि- भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को क्रोएशिया सिर्फ 70 मिलियन डॉलर का निर्यात कर रहा है. वहीं भारत क्रोएशिया को 380 मिलियन डॉलर का निर्यात कर रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार वृद्धि की बहुत गुंजाइश है.
ऑपरेशन सिंदूर पर क्रोएशिया ने की भारत की सराहना
वहीं आतंकवाद को लेकर क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने कहा कि क्रोएशिया को आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद का भयंकर अनुभव रहा है. पहलगाम हमले की जब हमें सूचना मिली तो हम स्तब्ध रह गए. मुझे निजी तौर पर कई क्रोएशियाई लोगों के संदेश मिले. वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया की सभी लोगों ने सराहना की.
ये भी पढ़ें- INS Arnala: नौसेना में पहला एंटी-सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट युद्धपोत ‘अर्नाला’ शामिल
जी-7 में ट्रंप ने मोदी से क्या कहा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि जी-7 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका में कुछ देर रुक सकते हैं। लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ऐसा नहीं कर सके। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे जल्द ही मिलने की कोशिश करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को अगली क्वाड बैठक के लिए भारत आने का न्योता दिया, जिसे ट्रंप ने खुशी से स्वीकार कर लिया और कहा कि वे भारत आने को लेकर उत्साहित हैं।
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


