Bharat Express DD Free Dish

तिरंगा, गर्व और गौरव: दुश्मन को याद दिलाएंगे ‘एयर स्ट्राइक’! पीएम मोदी का हैशटैग अभियान शुरू, नेताओं को दिया निर्देश

Operation Sindoor Anniversary: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर PM Modi ने बड़ा ‘Digital Plan’ तैयार किया है. 7 से 10 मई तक पार्टी के सभी बड़े नेता अपनी Social Media DP बदलेंगे. तिरंगे के साथ #OperationSindoor हैशटैग के जरिए देश भर में एकजुटता का संदेश देने की तैयारी है.

Operation Sindoor Anniversary PM Modi BJP leaders to change social media DPs from May 7 to 10.

राजनीति अब सिर्फ रैलियों और भाषणों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया के मोर्चे पर भी उतनी ही मजबूती से लड़ी जाती है. PM Modi ने ‘Operation Sindoor’ की पहली वर्षगांठ को एक बड़े उत्सव और ‘डिजिटल संदेश अभियान’ के रूप में मनाने की तैयारी कर ली है. पार्टी ने अपने सभी दिग्गज नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक को एक खास निर्देश जारी किया है. 7 मई से 10 मई तक सबकी प्रोफाइल पिक्चर (DP) एक जैसी होगी, जिसमें तिरंगे की शान के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरव गाथा का संदेश होगा.

PM Modi ने की शुरूआत

अभियान की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगा दिया है. प्रधानमंत्री के साथ-साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री जैसे बड़े नामों ने भी अपनी डीपी बदलकर इस डिजिटल मुहिम को अपना समर्थन दिया है.

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मिशन को ‘ऐतिहासिक’ और सशस्त्र बलों की एकजुटता का ‘चमकता उदाहरण’ बताते हुए जांबाजों को नमन किया है. नेताओं की इस पहल के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भी अपनी डीपी बदलने की होड़ मच गई है, जो सेना के प्रति देश की एकजुटता को बयां कर रही है.

एक DP, एक संदेश

बीजेपी के इस डिजिटल प्लान का मकसद देशव्यापी एकजुटता दिखाना है. पार्टी ने निर्देश दिया है कि X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर नेता अपनी मौजूदा फोटो हटाकर एक नई DP लगाएंगे. इस खास प्रोफाइल फोटो में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘Operation Sindoor’ प्रमुखता से लिखा होगा. साथ ही, सभी को अपनी पोस्ट में #OperationSindoor हैशटैग का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है.

चार दिनों का Digital Campaign

ये अभियान 7 मई की सुबह से शुरू होकर 10 मई तक चलेगा. बीजेपी का मानना है कि जब हजारों नेताओं और करोड़ों समर्थकों की DP एक जैसी होगी, तो यह वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का एक सशक्त डिजिटल सिग्नल देगा. इसे पार्टी के ‘डिजिटल एकजुटता अभियान’ के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे ये संदेश जाए कि पूरी पार्टी और संगठन इस मुद्दे पर एक ही सुर में बात कर रहे हैं.

क्या था ‘Operation Sindoor’?

पिछले साल पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ईंट का जवाब पत्थर से’ दिया था. 6 और 7 मई की दरम्यानी रात, करीब 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के अंदर घुसकर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की थी. इस ऑपरेशन में कुल 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया था. इसी शौर्य को याद करने के लिए बीजेपी अब इसे एक जन-आंदोलन का रूप दे रही है.

ये भी पढ़ें: जब भारत ने पाकिस्तान को दिया जवाब, पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read