दीपावली के पावन और उल्लास से भरे अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर देश में रोशनियों के इस पर्व के महत्व को रेखांकित किया.
अंधकार के खिलाफ संकल्प का प्रतीक
अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली का यह पवित्र पर्व पूरे देश को रोशनी से सराबोर कर रहा है और यह प्रकाश पर्व मूल रूप से अंधकार के खिलाफ हमारे दृढ़ संकल्प का परिचय देता है. उन्होंने देशवासियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका ये पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?
वीर जवानों के साथ दीपावली
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में इस बात का भी जिक्र किया कि वह देशवासियों की तरह ही बड़े उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं. साथ ही, अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को दोहराते हुए उन्होंने पुष्टि की कि इस बार भी वे देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के बीच जाकर ही दीपावली का त्योहार मनाएंगे.
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली से चला 1 रुपया सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है’, नितिन नबीन बोले- पीएम मोदी ने गरीबी को खत्म किया
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने धनतेरस के पावन अवसर पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं और भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सुख-शांति की कामना की थी. प्रधानमंत्री और देश के अन्य नेताओं के इन खास संदेशों से पूरे देश में दीपावली का उत्सव और भी अधिक उत्साहपूर्ण हो गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





