PM Modi energy appeal: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है. तेलंगाना में रविवार को बोलते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट की अस्थिरता का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. ऐसे में हर नागरिक को देशहित में कुछ कदम उठाने चाहिए.
ఈ ప్రపంచ సంక్షోభ సమయంలో, మన బాధ్యతలకే అత్యంత ప్రాధాన్యత ఇస్తూ కొన్ని సంకల్పాలు చేసుకుని, వాటిని ఎట్టి పరిస్థితుల్లోనూ నెరవేర్చాలి. ఈ సందర్భంలో నాకు ఒక ప్రత్యేక విజ్ఞప్తి ఉంది… pic.twitter.com/Ktp0I10Jvm
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
ईंधन का संयमित उपयोग
पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. भारत आयातित ईंधन पर निर्भर है और यही वजह है कि वैश्विक संकट का सीधा असर हम पर पड़ता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि फ्यूल बचाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें.
वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग
कोरोना काल में अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग जैसे तरीकों को फिर से प्राथमिकता देने की जरूरत है. पीएम ने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और देशहित को मजबूती मिलेगी.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग
मेट्रो शहरों में लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की गई. जहां मेट्रो उपलब्ध है वहां निजी वाहन छोड़कर मेट्रो का उपयोग करें. अगर कार से जाना जरूरी हो तो कारपूलिंग अपनाएं.
माल ढुलाई में रेलवे का इस्तेमाल
पीएम मोदी ने कहा कि माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता दें. बिजली से चलने वाली ट्रेनें पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करती हैं. इससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ऊर्जा की बचत होगी.
विदेश यात्राएं और शादियां टालें
प्रधानमंत्री ने विदेशों में शादियों और छुट्टियों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कम से कम एक साल तक विदेशों में शादी और गैर-जरूरी यात्राएं टालनी चाहिए.
सोने की खरीद पर रोक
सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. पीएम मोदी ने परिवारों से अपील की कि एक साल तक समारोहों के लिए सोना खरीदने से बचें.
खाने के तेल का कम उपयोग
खाने के तेल के आयात पर बढ़ते खर्च का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हर घर थोड़ा कम तेल इस्तेमाल करे तो विदेशी मुद्रा की बचत होगी और सेहत पर भी अच्छा असर पड़ेगा.
प्राकृतिक खेती की ओर कदम
प्रधानमंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर आयात करता है. प्राकृतिक खेती अपनाने से आयात पर निर्भरता घटेगी.
ऊर्जा सुरक्षा और वैकल्पिक स्रोत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सोलर एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग, पाइप्ड गैस और CNG आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रहा है. इन प्रयासों से भारत ग्लोबल एनर्जी संकट का मुकाबला पहले से अधिक मजबूती से कर पा रहा है.
पीएम मोदी की अपील के पीछे प्रमुख कारण –
वैश्विक संकट और ऊर्जा दबाव
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की अस्थिरता से तेल-गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. भारत आयातित ईंधन पर निर्भर है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से संयमित उपयोग और वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की है. इससे देश पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम किया जा सकेगा.
सोने की खरीद पर रोक का असर
भारत सोने का बड़ा आयातक है और इस पर विदेशी मुद्रा का भारी खर्च होता है. अगर लोग सोना खरीदना कम कर दें तो विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहेगा. इससे रुपये की मजबूती बनी रहेगी और आयात-निर्यात संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
सुरक्षा दृष्टि से महत्व
ऊर्जा और विदेशी मुद्रा की बचत से देश की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी. जब आयात पर निर्भरता घटेगी तो वैश्विक संकटों का असर कम होगा. इससे भारत की रणनीतिक और वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी.
तेल-गैस की कीमतों का रुझान
वैश्विक स्तर पर तनाव और सप्लाई चेन की समस्या के कारण तेल और गैस की कीमतें बढ़ने की संभावना है. यही वजह है कि पीएम मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचाने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें-‘एक साल तक न खरीदें सोना’ PM मोदी ने कर दी अपील, पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर भी दी ये सलाह
पीएम मोदी की अपील का मकसद है कि लोग अपनी आदतों में बदलाव लाकर ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा पर दबाव को कम करें ताकि देश आर्थिक और सुरक्षा दृष्टि से मजबूत रह सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
