प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide) के कारण मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही, पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
Vaishno Devi Landslide पर पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide) के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं.”
The loss of lives due to a landslide on the route to the Shri Mata Vaishno Devi Temple is saddening. My thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest. The administration is assisting all those affected. My prayers for everyone's safety and…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2025
भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर मंगलवार को भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide) की घटना हुई. अर्धकुवारी के नजदीक पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे ने रूट को प्रभावित किया. हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, भूस्खलन और भारी बारिश के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है.
30 लोगों की हादसे में मौत
एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने कहा कि 30 लोगों की मौत होने और 15 लोगों के घायल होने की जानकारी है. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ऑपरेशन में जुटी हैं. मौसम में सुधार होने से कार्रवाई में तेजी आएगी और जल्द स्थिति सामान्य होगी.
यह भी पढ़ें- भारी बारिश और भूस्खलन से Jammu में तबाही, 30 लोगो की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा
जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide) पर डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने कहा कि दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बाढ़ आई है, जिसके कारण एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. सीमावर्ती इलाकों में कई बचाव अभियान चलाए गए. एक जगह बीएसएफ के जवान फंसे हुए थे, जिन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया है.
उन्होंने बताया कि अखनूर, सांबा और रियासी इलाके में लगातार ऑपरेशन चल रहा है. दिल्ली से एनडीआरएफ की 4 टीमों को भेजा गया है. 4 टीमें लुधियाना से रवाना की गईं, जिन्हें सांबा और जम्मू में तैनात किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

