Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली पीएम मोदी से खास बधाई, पढ़ें जन्मदिन पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने दी ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने पूर्वोत्तर में किए गए उनके कानों को सराहा है. आइये जानें उन्होंने और क्या कहा है?

PM Modi extended special birthday wishes to Jyotiraditya Scindia

पीएम मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत में लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को सराहा. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा-

‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई. वह टेलीकॉम सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. पूर्वोत्तर भारत में लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने की उनकी कोशिशें भी उतनी ही काबिले तारीफ हैं. उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं.’

सिंधिया ने जताया पीएम मोदी आभार

पीएम मोदी की पोस्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धन्यवाद किया है. उन्होंने अपने जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. आपकी लीडरशिप और जनसेवा की भावना से गहराई से प्रेरित होकर मैं विकसित भारत बनाने के हमारे साझा विजन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.

अन्य नेताओं ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के संचार क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने व पूर्वोत्तर भारत में विकास और विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं. भगवान महाकाल आपको यशस्वी जीवन प्रदान करें.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में सुधारों को आगे बढ़ाने में सराहनीय काम किया है. वह पूर्वोत्तर में विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे.”

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें: ‘संदेशे आते हैं’ गाने के नए वर्जन में हुई इस दिग्गज की एंट्री, मेकर्स ने फैंस को दिया इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज

55 साल के हुए सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में माधवराव सिंधिया और माधवी राजे सिंधिया के घर हुआ था. वह कुर्मी जाति से हैं और भारत में ब्रिटिश राज के दौरान ग्वालियर रियासत के आखिरी शासक जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं. उनकी उम्र अब 55 साल हो चली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital