Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद, ट्वीट कर कही ये खास बात

देशभर में मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी एकता व सौहार्द की कामना की.

PM Modi

देशभर में आज मिलाद-उन-नबी बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को अपनी तरफ से मुबारकबाद दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को इस मुबारक दिन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा और खुशहाली बनाए रखने की बात कही है.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर देश के नाम संदेश जारी करते हुए लिखा- ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आशा करता हूं कि यह अवसर हम सभी के बीच आपसी एकता और खुशियों को और बढ़ाएगा. दयालुता की भावना और समाज को वापस कुछ देने की सोच हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहे.

क्या है इस पर्व का संदेश?

बता दें कि मिलाद-उन-नबी का यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह दिन केवल जश्न का नहीं, बल्कि उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का होता है जहां मानवता, प्रेम, करुणा और एक-दूसरे की मदद करने को सबसे बड़ा धर्म माना गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read