देश

Vande Bharat Express: देश को मिलीं एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vande Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन (मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी) का उद्घाटन किया. इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. इसके साथ ही मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो गई है.

सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सोलापुर के सिद्धोश्वर, अक्कालकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी. वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक जिले में स्थित त्रयम्बकेश्वर, साईनगर शिरडी और शनि सिगनापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को जनसभा को संबोधित किया और कहा,”आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है. यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी.” पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है. यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है. आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं. अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं. आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर सपा-कांग्रेस का हमला, अखिलेश बोले- 2018 में साइन हुए थे एक हजार कम्पनियों से MoU, सिर्फ 106 कर रहीं काम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं. यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है. मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार के बजट में मध्यम वर्ग को मजबूती दी गई है. भाजपा सरकार ने पहले 5 लाख तक की कमाई पर छूट दी और अब इसे बढ़ा कर 7 लाख तक कर दिया गया है. हमारे युवा अब ज्यादा निवेश कर पाएंगे. गरीब और मध्यम वर्ग के हित में काम करने वाली सरकार ऐसे ही फैसले लेती है. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश किया गया हर रुपया नए रोजगार की संभावना बनाता है.

फिलहाल इन रुट्स पर चल रही है वंदे भारत ट्रेनें

– 15 फरवरी 2019: नई दिल्ली-वाराणसी
– 3 अक्टूबर 2019: नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा
– 30 सितंबर, 2022: मुंबई-गांधीनगर
– 13 अक्टूबर, 2022: नई दिल्ली-अंब अंदौरा
– 11 नवंबर, 2022: चेन्नई सेंट्रल-मैसूर जंक्शन
– 11 दिसंबर 2022: बिलासपुर-नागपुर
– 30 दिसंबर 2022: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी
– 15 जनवरी, 2023: विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत क्या है?

– वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई सेमी हाई-स्पीड सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रेन सेट है.
– ट्रेन में एक्जीक्यूटिव और चेयर कार मिलाकर 16 कोच हैं.
– ट्रेन की 1128 यात्रियों की क्षमता है.
– ट्रेन केवल 140 सेकंड में 160 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाती है.
– ट्रेन में एयर कंडीशनिंग की निगरानी के लिए एक नियंत्रण प्रबंधन प्रणाली है
– ट्रैन का हर कोच यात्री सूचना और सूचना प्रणाली से सुसज्जित है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

3 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

12 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

36 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

1 hour ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago