खेल

SA-W vs SL-W T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप आज से शुरू, इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच

SA-W vs SL-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका गुरुवार, 9 फरवरी को आमने-सामने होगी. यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में होगा. सुने लूस के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ शुरू करना चाहेगी. इस टीम की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है, हालांकि इस बार उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को भी मजबूत करने के लिए टीम में कुछ बदलाव किए हैं. श्रीलंका महिला टीम का नेतृत्व अनुभवी चमारी अथापथु कर रही हैं, जो टीम में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके साथ शीर्ष क्रम में हर्षिता समरविक्रमा होंगी.

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से 

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें एडिशन की शुरुआत आज से साउथ अफ्रीका में होने जा रही है. मेजबान साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच रात 10:30 बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा. इंडियन विमेंस टीम अपना पहला मैच 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से खेलेगी. 10 टीमों का टूर्नामेंट 17 दिन तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: नागपुर टेस्ट में शतक जड़कर हिटमैन ने रचा इतिहास, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

पिच रिपोर्ट: केपटाउन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा.

SA-W: लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मीन ब्रिटिश, मारिजैन कप, सुने लुस (सी), क्लो ट्रायोन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यूके), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

SL-W: हर्षिता माधवी, चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसूरिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप:
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

6 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

28 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

35 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

52 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

1 hour ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

1 hour ago