खेल

Rohit Sharma: नागपुर टेस्ट में शतक जड़कर हिटमैन ने रचा इतिहास, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma Century: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 9वां टेस्ट शतक जड़कर दो साल से अधिक का सूखा समाप्त कर दिया. रोहित (Rohit Sharma) ने सितंबर 2021 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आठवां शतक बनाया था, तब से टेस्ट में तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने में हिटमैन नाकाम रहे थे. वीसीए स्टेडियम में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहित ने 171 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के लगाते हुए शानदार शतक लगाया.

रोहित शर्मा ने जड़ा 9वां टेस्ट शतक

नागपुर के पास बंसोड़ में जन्मे रोहित ने गुरुवार सुबह आक्रामक शुरूआत करते हुए 66 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उनका बाकी का पचास 105 गेंद खेलने के बाद आया. इससे पहले, उन्होंने जनवरी में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग तीन वर्षों में अपना पहला वनडे शतक जड़ा था. लेकिन भारत के कप्तान के लिए यह टेस्ट शतक काफी बेहतर समय में आया है, क्योंकि यह उस पिच पर कठिन परिस्थितियों में आया है.

ये भी पढ़ें: WIPL: महिला IPL के लिए इस दिन होगी नीलामी, Jemimah Rodrigues ने शेयर की खास बात

जिस पर गेंद घूम रही है और नीची रह रही है. रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक नौ साल पहले नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में 177 रनों की शानदार पारी खेल कर लगाई थी. उन्होंने अक्टूबर 2019 में रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार 212 रन की पारी के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक बनाया था.

शतक जड़कर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले विश्व क्रिकेट के तीन खिलड़ी ऐसा कर चुके हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस और दिलशान के नाम भी तीनों फॉर्मेट्स में बतौर कप्तान शतक लगाने का रिकॉर्ड है. बता दें कि भारत ने पहली पारी में खबर लिखने तक पांच विकेट के नुकसान के साथ 197 रन बना लिए थे. टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago