Bharat Express DD Free Dish

G7 समिट में पीएम मोदी ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सुरक्षा पर दिया जोर

पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट में बतौर अतिथि सदस्य हिस्सा लिया. उन्होंने विश्व नेताओं के साथ मुलाकात की और शांति, संवाद तथा समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारत के पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 समिट में बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण साझा किया.

वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस दौरे की झलकियां साझा कीं. इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई बड़े नेताओं के साथ उनकी मुलाकात दिखाई गई.

साझा किए खास पल

मोदी ने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें स्विट्जरलैंड एयरपोर्ट पर उनका स्वागत, हेलिकॉप्टर से एवियन पहुंचना और फिर G7 आयोजन स्थल पर नेताओं से मुलाकात के दृश्य शामिल हैं. इसमें ट्रंप के साथ बातचीत और फोटो सेशन के पल भी दिखाए गए.

हाई लेवल सेशन में भागीदारी

बतौर अतिथि सदस्य पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय वर्किंग सेशन में हिस्सा लिया. इस सेशन की थीम थी ‘नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना’. इसमें G7 देशों के साथ सहयोगी देशों के नेता और वर्ल्ड बैंक व अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

शांति और संवाद पर जोर

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए शांति और संवाद बेहद जरूरी हैं. उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया और बताया कि संघर्ष से जान-माल का नुकसान हुआ है. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से समुद्री व्यापार प्रभावित होने का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है.

भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

मोदी ने भारतीय नाविकों की मौत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि समुद्री व्यापार से जुड़े नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है. समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखना जरूरी है ताकि नाविक बिना डर के अपना काम कर सकें.

ये भी पढ़ें-‘ये भारत के लिए…’ अमेरिका-ईरान डील पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, सरकार पर तंज कस क्या बोला?

यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करता है और यह दिखाता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय मजबूती से रख रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read