Bharat Express DD Free Dish

‘केवल ज्ञान नहीं, सुसंस्कार भी देते हैं…’, गुरु पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

गुरु पूर्णिमा 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत श्लोक साझा किया. उन्होंने गुरु के छह स्वरूपों का महत्व बताते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया.

PM Modi Guru Purnima Greetings 2026: आषाढ़ मास की पूर्णिमा के पावन पर्व ‘गुरु पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. भारत की सनातन गुरु-शिष्य परंपरा की महानता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु न केवल अपने शिष्यों को किताबों और शास्त्रों का ज्ञान देते हैं बल्कि उनके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें सुविचारों और सुसंस्कारों से सुशिक्षित बनाते हैं.

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि हम सभी को अपने गुरुओं के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन का असली संबल बनाना चाहिए.

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक (PM Modi On Guru Purnima)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश के साथ एक बेहद प्रेरणादायक और प्राचीन संस्कृत श्लोक भी साझा किया-“प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा. शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”-इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने समाज को गुरु के छह अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन कराया.

श्लोक का अर्थ समझाते हुए बताया गया कि जीवन में प्रेरणा देने वाला ‘प्रेरक’, सही मार्ग बताने वाला ‘सूचक’, ज्ञान की बात बोलने वाला ‘वाचक’, सत्य का मार्ग दिखाने वाला ‘दर्शक’, शिक्षा देने वाला ‘शिक्षक’ और परम तत्व का बोध कराने वाला ‘बोधक’-ये सभी गुरु के ही छह पवित्र रूप माने गए हैं.

ये भी पढ़ें- BJP ने जारी किया नीतीश का वीडियो तो PK बोले- AI है ये

सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देने का प्रयास

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पोस्ट किए गए विशेष वीडियो संदेश में श्लोक के इन सभी छह पहलुओं की विस्तृत और व्यावहारिक व्याख्या की गई है. यह साझाकरण प्रधानमंत्री के उस निरंतर प्रयास का हिस्सा है जिसके तहत वे भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और प्राचीन ज्ञान-परंपरा को समकालीन संदर्भों में ढालकर जन-जन तक पहुंचाते हैं. वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे एक सच्चा गुरु शिष्य के चरित्र निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक में अपनी केंद्रीय और निर्णायक भूमिका निभाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read