PM Modi Slovakia Visit: भारत और स्लोवाकिया के कूटनीतिक इतिहास में 16 जून 2026 का दिन हमेशा के लिए अमर हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के विशेष निमंत्रण पर राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने इस दौरे की सफलता पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा है. इस महा-दौरे के दौरान भारत और स्लोवाकिया ने रक्षा से लेकर डिजिटल दुनिया तक कई बेहद संवेदनशील और बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर कर मध्य यूरोप में एक नया रणनीतिक चक्रव्यूह रच दिया है.
140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया अवॉर्ड
विदेश सचिव सिबी जॉर्ज ने बताया कि इस ऐतिहासिक दौरे की गरिमा तब और बढ़ गई जब राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास’ से नवाजा. यह सम्मान बेहद दुर्लभ है और बहुत कम विदेशी मेहमानों को मिला है. पीएम मोदी ने इस पर अपनी गहरी कूटनीतिक सूझबूझ दिखाते हुए इस सर्वोच्च सम्मान को खुद के बजाय भारत के 1.4 बिलियन (140 करोड़) लोगों और नई दिल्ली-ब्रातिस्लावा के बीच गहरी होती दोस्ती को समर्पित कर दिया.
यूक्रेन युद्ध पर हुआ महा-मंथन
इस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का भू-राजनीतिक (Geopolitical) महत्व बहुत बड़ा है. पीएम मोदी और स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के बीच यूक्रेन में चल रहे भीषण संघर्ष और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) की अस्थिर स्थिति जैसे वैश्विक फ्लैशपॉइंट्स पर बेहद गंभीर चर्चा हुई.
अधिकारियों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में फाइनल हुए ‘भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते’ (India-EU FTA) ने इस पूरी बातचीत में ईंधन का काम किया, जिससे भारत और स्लोवाकिया के व्यापारिक संबंधों को एक अभूतपूर्व तेजी मिली है.
ये भी पढ़ें: मोहन जोदड़ो की मूर्ति नग्न थी, NCERT ने ‘कपड़ों’ के साथ क्यों छापी? अब सीधा U-टर्न
5 बड़े समझौतों से कांपेंगे दुश्मन
दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की सूची भारत की वैश्विक ताकत को दर्शाती है:
रक्षा सहयोग (Defense Tech): दोनों देशों ने रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर किए हैं.
क्वांटम और डिजिटल टेक: डिजिटल टेक्नोलॉजी और क्वांटम कम्युनिकेशन को लेकर एक हाई-लेवल एमओयू फाइनल हुआ है.
लेबर माइग्रेशन: स्किल्ड भारतीय प्रोफेशनल्स और युवाओं के स्लोवाकिया आने-जाने और रोजगार की राह आसान करने के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया गया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI चेयर): एक अनूठी पहल के तहत, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने स्लोवाकिया की प्रसिद्ध ‘टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ कोसिसे’ में अपनी पहली ‘एआई चेयर’ स्थापित करने का ऐतिहासिक ऐलान किया है.
काउंटर-टेररिज्म: आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार करने के लिए दोनों देशों ने एक संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) के गठन पर सहमति जताई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
