देश

PM Modi in Lok Sabha: कल कुछ लोग उछल रहे थे, उनको वापसी की गलतफहमी है- राहुल गांधी के बयान के बाद संसद में पीएम मोदी का पलटवार

PM Narendra Modi in Lok Sabha: बजट सत्र के दौरान गौतम अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में संग्राम छिड़ा हुआ है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा हुआ है. बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान गौतम अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) को जब सदन में बोलने के लिए आए तो बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ शुरू कर दिया.

पीएम ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया. उन्होंने सबसे पहले अपने संबोधन की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और कहा कि हम करोड़ो देशवासियों का विजनरी भाषण में मार्गदर्शन किया है.

‘कुछ लोग बोल रहे थे तो पूरा इकोसिस्टम उछल रहा था’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा “कल कुछ लोग उछल रहे थे, कुछ लोग बोल रहे थे तो पूरा इकोसिस्टम उछल रहा था. कल नींद भी अच्छी आई होगी और शायद आज वे उठ भी नहीं पाए होंगे”. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ लोग तो ये भी कह रहे थे कि ये हुई न बात. ऐसे लोगों के लिए कहा गया है…अच्छे ढंग से कहा गया है…ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कुछ लोग कन्नी काट गए थे. एक बड़े नेता तो उनका अपमान भी कर चुके हैं. जिससे जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है. जब टीवी पर इस प्रकार की बातें कही गई तो अंदर पड़ा नफरत का भाव बाहर आ गया.

राहुल गांधी ने अडानी मामले पर पीएम मोदी पर साधा था निशना

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी सीधा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि  गौतम अडानी 2014 में दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें नंबर पर थे. कुछ ही साल में न जाने क्या जादू हो गया, अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए. इस पर कांग्रेस सांसदों ने नारा लगाया ‘मोदी है तो मुमकिन है’. राहुल ने यह भी कहा कि देश को पता होना चाहिए कि अडानी के पीछे कौन सी शक्ति है. मोदी जी संसद में अडानी जी पर चर्चा को टालने की पूरी कोशिश करेंगे. इसका कारण आप जानते हैं. मैं चाहता हूं कि अडानी के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए. जो लाखों-करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, वह सामने आना चाहिए.

यह भी पढ़ें-    Delhi High Court: वर्जिनिटी टेस्ट सेक्सिस्ट, सच जानने के नाम पर महिला आरोपी का नहीं किया जा सकता यह परीक्षण- दिल्ली हाई कोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी पर सरकार को घेरा

वहीं आज मंगलवार (7 फरवरी) के बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोर्चा संभाला और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा. खड़गे ने जोर देकर पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 2 साल में पीएम की संपत्ति 12 लाख करोड़ पर आ गई. इस पर राज्यसभा के चेयरमैन धनकड़ ने खरगे को नसीहत दी कि वह ऐसा कोई भी आरोप नहीं लगाएं जिसको वह बाद में साबित नहीं कर सकें.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago