Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi In UP: पीएम मोदी ने देश के 12 हवाई अड्डों के टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, दी हजारों करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर हैं. यहां से पीएम मोदी ने देश को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देशवासियों को दी.

PM Modi

पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर हैं. यहां से पीएम मोदी ने देश को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देशवासियों को दी. इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के 12 हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का लोकार्पण व तीन एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री देश भर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

42 हजार करोड़ की देंगे सौगात

बता दें कि पीएम मोदी पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन किया. इसी के साथ ही पूर्वांचल को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों का शिलान्यास किया.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से 10 साल पहले आज़मगढ़ की पहचान क्या थी? जिस आज़मगढ़ को पिछली सरकारों के कारण अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ बना दिया गया था आज प्रधानमंत्री उसी आज़मगढ़ में आकर पैसे की बौछार कर रहे हैं. हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने PM आज़मगढ़ आए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital