Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर बोले श्रमयोगी, ‘कई राज्यों के लोगों के साथ मिलकर मनाते हैं त्योहार’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 11 हजार करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और श्रमयोगियों से उनकी अनुभव, शिक्षा और कोविड काल में काम के बारे में बातचीत किया.

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का निर्माण करने वाले श्रमयोगियों से मुलाकात कर बातचीत भी की. प्रधानमंत्री मोदी ने श्रमयोगी से पूछा कि आप यहां कितने साल से काम कर रहे हैं और पहले और आज के काम के अनुभव में क्या अंतर है? इस पर श्रमयोगी ने कहा कि मैं यहां पिछले 5 साल से हूं. पहले हम लोग मैनुअली काम करते थे, जिससे ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब कुछ नई मशीनरी आ गई है, जिससे काम आसान हो गया.

राज्यों के बीच दोस्ती और त्योहार

पीएम मोदी ने पूछा कि आपने उत्तर प्रदेश के सिवाय कितने लोगों से दोस्ती बनाई? इस पर अन्य श्रमयोगी ने जवाब दिया कि यहां कई राज्यों के लोग आए हैं. उनके साथ बैठकर एक साथ त्योहार मनाते हैं. हम लोगों ने साथ में जन्माष्टमी भी मनाई थी. उन्होंने एक अन्य श्रमयोगी से पूछा कि आप कितने पढ़े-लिखे हो और यहां क्या करते हो? इस पर श्रमयोगी बृजेश कुमार ने कहा कि मैं बिहार के सिवान का रहने वाला हूं और यहां पिछले 6 साल से काम कर रहा हूं. मैं ग्रेजुएट हूं और यहां लेबर मैनेजमेंट का काम देखता हूं. हमें इस प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीखने को मिला.

डिजिटल जमाना और परिवार से संपर्क

प्रधानमंत्री ने पूछा कि घरवाले से बात करते हैं? इस पर अन्य श्रमयोगी ने कहा कि मैंने चेन्नई में तीन साल और अब यहां काम किया. अब डिजिटल जमाना है तो रोजाना वीडियो कॉल के जरिए घरवालों से बात हो जाती है और बहुत अच्छा लगता है. प्रधानमंत्री ने पूछा कि घर कब जाते हो? तो, श्रमयोगी ने कहा कि त्योहारों में घर जाता हूं. अब छठ पूजा में जाऊंगा. इस दौरान एक श्रमयोगी ने कहा कि मैं बिहार के मधुबनी का रहने वाला हूं तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मधुबनी के लोग बहुत मीठा बोलते हैं.

श्रमयोगियों के कारण देश की गाड़ी तेज

प्रधानमंत्री के कोविड काल के सवाल पर श्रमयोगी ने कहा कि कोविड के समय हमें यहीं पर बुला लिया गया था. मास्क और भोजन के साथ पूरा वेतन भी मिला था. यह हम लोगों का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट में काम करने और आपसे बात करने का मौका मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब लोग इस सुविधा का उपयोग करते हैं तो उनका कितना समय बचता है. टाइम इज मनी, सबसे ज्यादा कीमती समय होता है. आप लोगों के कारण सिर्फ लोगों की गाड़ी ही नहीं, बल्कि देश की गाड़ी भी तेज चलती है.

ये भी पढ़े: Vote Adhikar Yatra: यात्रा के पहले दिन बोले तेजस्वी यादव- पीएम मोदी बिहारियों को चुना लगाते हैं… बिहार में खैनी के साथ चुना को रगड़ दिया जाता है

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital