Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात, 22 अगस्त को मोकामा-सिमरिया गंगा पुल का करेंगे लोकार्पण

PM Modi: यह नया छह लेन का पुल पुराने दो लेन के रेल-कम-रोड पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है. लगभग सात दशक पुराना राजेंद्र सेतु वर्तमान में मरम्मताधीन है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को आंता (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच गंगा पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस परियोजना में 1.865 किलोमीटर लंबा गंगा पुल शामिल है, जो सीधे मोकामा (पटना जिला) को बेगूसराय से जोड़ेगा.

यह नया छह लेन का पुल पुराने दो लेन के रेल-कम-रोड पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है. लगभग सात दशक पुराना राजेंद्र सेतु वर्तमान में मरम्मताधीन है, जिस कारण भारी वाहनों की आवाजाही उस पर प्रतिबंधित है. मजबूरन इन वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर गुजरना पड़ता है. नया पुल खुलने के बाद ऐसे वाहनों को 100 किलोमीटर तक की अतिरिक्त यात्रा से मुक्ति मिलेगी.

उत्तर बिहार में आवागमन होगी आसान

इससे उत्तर बिहार (बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, अररिया आदि) और दक्षिण बिहार (पटना, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय आदि) के बीच आवागमन आसान और तेज होगा. भारी वाहनों को इससे ईंधन और परिचालन लागत में भी बचत होगी.

यह पुल प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिमरिया धाम तक पहुंच को भी सुगम बनाएगा. सिमरिया धाम प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जन्मस्थली भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी आधारशिला

गौरतलब है कि इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी. अब इसका लोकार्पण राज्य के लिए बेहतर संपर्क और विकास के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- रंजू देवी ने राहुल गांधी के दावे की खोल डाली पोल, जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर कसा तंज

इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है यह गंगा पुल

यह गंगा पुल न केवल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने, सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने और लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

बता दें कि यह पुल पुराने 2-लेन के राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है. राजेंद्र सेतु करीब 70 साल पुराना है और मरम्मत के कारण भारी वाहनों के लिए बंद है. नया पुल इस बोझ को संभालेगा. साथ ही, दूरी घटने से ईंधन की बचत, समय की बचत और वाहनों के परिचालन खर्च में कमी होगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest