Bharat Express DD Free Dish

’25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, 5G की रफ्तार…’, विकास की गारंटी पर पीएम मोदी ने कुछ यूं भरी हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए गरीबी, 5G, सौर ऊर्जा और रिफॉर्म्स की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी और ग्रीन इकोनॉमी समेत प्रमुख क्षेत्रों में बड़े सुधारों पर है.

भारत के विकास की गारंटी पर पीएम मोदी की हुंकार, PC-@narendramodi

दुनिया में भले ही युद्ध, आर्थिक मंदी और संसाधनों को लेकर तनातनी का माहौल हो, लेकिन भारत आज पूरी दुनिया के लिए उम्मीद और भरोसे की सबसे बड़ी मिसाल बनकर उभरा है. दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि भारत केवल अपने लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दिशा देने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है.

इसके अलावा जी-20 के एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का रिफॉर्म एक्सप्रेस अब और भी तेज रफ्तार से दौड़ेगा, क्योंकि यह हमारी राजनीतिक ज़िद और पक्का इरादा है!

’25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए’

पीएम मोदी ने देश के सामाजिक और आर्थिक बदलाव का ऐसा आंकड़ा पेश किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों की निरंतर नीतियों और योजनाओं के चलते देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर निकले हैं. यह केवल कागज पर लिखी कोई उपलब्धि नहीं है बल्कि यह इस बात का सबूत है कि कैसे सही नीतियों से आम इंसान की जिंदगी का स्तर सुधारा जाता है.

 

सस्ती सौर ऊर्जा पर क्या बोले?(PM Modi on India Development)

पीएम सूर्य घर और कुसुम योजना का कमालमध्यम वर्ग और किसानों की जेब का बोझ हल्का करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 50 लाख से अधिक परिवार ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से जुड़ चुके हैं.

इससे न सिर्फ आम परिवारों का बिजली बिल जीरो हो रहा है बल्कि वे बिजली बेचकर कमाई भी कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, ‘पीएम-कुसुम योजना’ के जरिए देश के अन्नदाताओं को सोलर पंप दिए गए हैं, जिससे किसानों की सिंचाई लागत काफी कम हो गई है और उनकी आय बढ़ी है.

5G का सबसे तेज विस्तार

हर भारतीय के हाथ में टेक्नोलॉजी की ताकतडिजिटल इंडिया का परचम लहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया में सबसे तेज 5G नेटवर्क रोलआउट करके दिखा दिया है. आज गांव-देहात के छोटे कारोबारी और युवा डिजिटल पेमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा रहे हैं. पीएम ने कहा कि जब टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सीधे आम जनता तक पहुंचता है, तो वही देश की असली ताकत बनता है.

ये भी पढ़ें:नई टीम की पहली बैठक: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक्शन प्लान, चुनौतियों से लेकर चुनाव तक का मंथन

किन 7 सेक्टर्स पर ज्यादा फोकस?

पीएम मोदी ने हाल ही में लाल किले से दिए अपने 15 अगस्त के भाषण की ‘सप्त धाराओं’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भविष्य को ध्यान में रखकर काम कर रहा है. सरकार ने विनिर्माण, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, ग्रीन इकोनॉमी, और ब्लू इकोनॉमी जैसे 7 सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स को प्राथमिकता पर रखा है. इन सेक्टर्स में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स करके भारत अब केवल छोटे-मोटे बदलाव नहीं, बल्कि ‘क्वांटम जंप’ (बड़ी छलांग) लगाने की तैयारी में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read