पीएम मोदी (फाइल फोटो)
शुक्रवार (24 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, आदिवासी मेहमानों और परेड में झांकी कलाकारों से बातचीत की. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी. पीएम ने परेड में भाग लेने वाले मेहमानों से महिला सशक्तिकरण और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
पीएम ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया, गणतंत्र दिवस के अवसर पर, परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, आदिवासी मेहमानों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की. हमें स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और अन्य सहित विविध मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला.”
As Republic Day approaches, interacted with NCC Cadets, NSS Volunteers, Tribal guests and Tableaux Artists taking part in the parade. We had the opportunity to discuss diverse issues including Swachhata, women empowerment, ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ and more. pic.twitter.com/mKLVaD8HB7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2025
परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि बनेंगे
पंचायती राज मंत्रालय ने 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 600 से अधिक पंचायत सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. इन विशेष अतिथियों को अपने-अपने पंचायतों में प्रमुख योजनाओं के तहत लाभार्थियों की परिपूर्णता पर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है.
इन योजनाओं में हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना आदि शामिल हैं.
इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित पंचायत सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला और बाल विकास, जल तथा स्वच्छता, जलवायु कार्रवाई जैसे प्रमुख विकासात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है. गणतंत्र दिवस पर विशेष आमंत्रित पंचायत सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ परेड की भव्यता के साक्षी बनेंगे, जो उनके कर्मक्षेत्र से कर्तव्य पथ तक की यात्रा का प्रतीक है.
(IANS के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: UAE के राजदूत ने कहा, संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जायद के प्रति आभारी हूं
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



