Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: बेंगलुरु और मैसूर को 15,600 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी आज बेंगलुरु और मैसूर के दौरे पर हैं. वे पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे और 15,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

PM Modi

पीएम मोदी आज (शुक्रवार को) कर्नाटक के बेंगलुरु और मैसूर के दौरे पर हैं. इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान वे 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अपने इस दौरे पर पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित ‘पिंक लाइन मेट्रो’ का उद्घाटन करने के साथ-साथ ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे.

पीएम मोदी का विस्तृत कार्यक्रम

सुबह 10.45 बजे (बेंगलुरु): प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA) के ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे. इससे पहले राज्यपाल सुधा यादव, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति बेंगलुरु के HAL हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे.

दोपहर 12.45 बजे (बेंगलुरु): पीएम मोदी ‘नम्मा मेट्रो पिंक लाइन’ का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो में सफर भी करेंगे.

दोपहर 1.15 बजे (बेंगलुरु): प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

दोपहर 3.30 बजे (मैसूर): पीएम मोदी मैसूर के ‘भारत वन’ में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

शाम 4.00 बजे (मैसूर): वे ‘कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल’ (Cosmos-Mysuru Planetarium) का उद्घाटन करेंगे.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एसपीजी की तैनाती

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी बेंगलुरु को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने उन सभी रूट्स और इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, जिनसे प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, ED ने 41 आरोपियों के खिलाफ लिया एक्शन

भारी पुलिस बल तैनात: इस हाई-प्रोफाइल दौरे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3 संयुक्त आयुक्त, 15 पुलिस उपायुक्त (DCP), 20 सहायक आयुक्त (ACP), 30 पुलिस निरीक्षक, 100 से अधिक उप-निरीक्षक (SI) और 1,000 से ज्यादा सिविल पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

एसपीजी (SPG) की कड़ी निगरानी: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम करीब 10 दिन पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुकी थी. एसपीजी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों स्थलों, सड़कों, मेट्रो रेल सुविधाओं और रेलवे प्लेटफॉर्मों का बारीकी से निरीक्षण किया है और वे लगातार स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाए हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital