Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ की यात्रा पर रहेंगे, प्रशासन और सफाई कर्मचारी वहां चला रहे व्यापक स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 और 11 जनवरी के दौरान सोमनाथ की यात्रा पर आने वाले हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार द्वारा सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ का आयोजन किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 और 11 जनवरी के दौरान सोमनाथ की यात्रा पर आने वाले हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार द्वारा सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ का आयोजन किया गया है, जिससे समग्र सोमनाथ भक्तिमय एवं शिवमय बना है.

इस भक्तिमय उत्सव में सोमनाथ को स्वच्छ तथा पवित्र बनाए रखने के लिए शहर का स्थानीय निकाय प्रशासन तथा अनेक सफाई कर्मचारी अपना अतुल्य योगदान दे रहे हैं.

सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में जो भक्ति का माहौल बना है, उसे स्वच्छता के माध्यम से अधिक मनमोहक बनाने में शहरी निकाय प्रशासन और सफाई कर्मचारियों ने आधारभूत भूमिका निभाई है. विभिन्न नगर पालिकाओं के समन्वय द्वारा स्वच्छता का एक भगीरथ कार्य यहां साकार हो रहा है.

सफाईकर्मी दे रहे मिसाल

सोमनाथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मानव संसाधन का एक विशाल गठबंधन बनाया गया है. सफाई कार्य के लिए वेरावळ नगर पालिका से 300 से अधिक तथा अहमदाबाद, जूनागढ, भावनगर महानगर पालिका और अन्य नगर पालिका क्षेत्रों के 700 से अधिक सहित कुल 1000 से अधिक सफाई कर्मयोगी यहां तत्परता से सेवा दे रहे हैं. पिछले पांच दिनों से दिन-रात ये सफाई कर्मचारी सोमनाथ तथा वेरावळ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं.

मार्गों की सफाई तथा कचरा उठाने के साथ मार्गों के आसपास अतिरिक्त घास और पेड़-पत्तों की छंटाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया गया है. आधुनिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनों द्वारा मुख्य मार्गों की सघन सफाई की जा रही है. इसके अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आवासीय स्थलों तथा भंडारे के स्थलों पर विशेष सफाई टुकड़ियां तैनात की गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर 40 से अधिक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

श्रद्धालुओं के स्वागत में सफाई कर्मियों का योगदान

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भक्ति का पावन पर्व है. इस पर्व में लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. ऐसे में शहरी निकाय प्रशासन एवं सफाई कर्मचारियों के परिश्रम की प्रशंसा हो रही है. इसके कारण ही सोमनाथ और वेरावळ का वातावरण स्वच्छ, सुंदर एवं पवित्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए प्रेरित किया, स्टार्टअप्स शुरू करने वाले दिग्गजों ने दिया यह जवाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital