देश

“जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने की… तब”, संत रविदास मंदिर के शिलान्यास के बाद बोले PM मोदी

PM Narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को मध्यप्रदेश में पहुंच चुके हैं. यह उनका पिछले पांच महीने में पांचवा दौरा है. पीएम मोदी ने यहां  बड़तूमा में करीब 100 करोड़ की लागत से बन रहे संत रविदास के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी. यह मंदिर सागर जिले की 14वीं सदी के कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित है. रविदास मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमृत काल में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें.

पीएम ने आगे कहा कि, “जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही थीं, तब रविदास जी ने मुगलों के कालखंड में कहा था- पराधीनता सबसे बड़ा पाप है. जो पराधीनता को स्वीकार कर लेता है, जो लड़ता नहीं है, उससे कोई प्रेम नहीं करता. उन्होंने समाज को अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का हौसला दिया था.” पीएम मोदी ने रविदास जी के दोह भी बताया- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न, छोट बड़ों सब से, रैदास रहें प्रसन्न. इसके बाद पीएम ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम देश को गरीबी-भूख से मुक्त करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं.

‘आपका दर्द समझने के लिए किताबें ढूंढने की जरूरत नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि कोविड महामारी के दौरान मैंने तय किया कि मैं गरीबों को भूखा नहीं सोने दूंगा. कोरोना के समय पूरी दुनिया की व्यवस्थाएं चरमरा गईं थीं. कहा जा रहा था कि ऐसी आपदा 100 सालों के बाद आई है. तब  मैंने कहा था कि किसी को भी खाली पेट सोने नहीं दूंगा. मैं भली-भांति जानता हूं कि भूखे रहने की तकलीफ क्या होती है. आपका दर्द समझने के लिए मुझे किताबें ढूंढने की जरूरत नहीं है.

मुफ्त राशन उपलब्ध कराया

पीएम ने आगे बताया कि हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण शुरू की. अन्न योजना और 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और आज पूरी दुनिया हमारे प्रयासों की सराहना कर रही है.

यह भी पढ़ें- दक्षिण भारत में PM मोदी और राहुल गांधी का महामुकाबला! जानिए, कांग्रेस सांसद के वायानाड दौरे के क्या हैं असली मायने

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

19 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

48 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago