यूटिलिटी

बैंक से नहीं आ रहा OTP? SBI कस्टमर ऐसे बदल सकते हैं अपना नंबर

देश में डिजिटल बैंकिंग शुरू होने के साथ ही बैंक धोखाधड़ी की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में आपको हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है. अधिकांश बैंक लेनदेन आपके मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से सत्यापित और पूरे किए जाते हैं. ऐसे में बैंक में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कराना बेहद जरूरी हो गया है. चाहे आप बैंकिंग कार्य कर रहे हों या भुगतान कर रहे हों, आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से ही लेनदेन पूरा कर सकते हैं. यहां तक ​​कि बैंक ब्रांच में भी आपके बहुत सारे काम ओटीपी के जरिए ही पूरे होते हैं.

लेकिन कई ग्राहक इतनी महत्वपूर्ण बात पर ध्यान नहीं देते हैं. अक्सर आपका फोन नंबर बदल जाता है और आप उसे अपडेट नहीं कराते. इससे न सिर्फ आपको परेशानी होगी बल्कि इसका खामियाजा आपको धोखाधड़ी का सामना करके भी भुगतना पड़ सकता है. ऐसे में अपने नए मोबाइल नंबर को समय-समय पर बैंक में अपडेट कराना बहुत जरूरी है. यह प्रक्रिया बहुत आसान है. आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर घर बैठे या बैंक एटीएम या बैंक शाखा में जाकर बदल सकते हैं. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इंडिया टीवी पैसा आपके लिए खास जानकारी लेकर आया है.

बैंक में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें

आजकल कई बैंकिंग धोखाधड़ी फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए भी की जाती हैं. अगर आप ढिलाई बरतेंगे तो संभव है कि साइबर ठग आपका पूरा अकाउंट खाली कर सकते हैं. ऐसे में आप जो भी मोबाइल नंबर चला रहे हैं; इसे तुरंत बैंक में रजिस्टर्ड कराएं. इससे आपके खाते में जो भी पैसा आ रहा है या जा रहा है, आपको तुरंत पता चल जाएगा. बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदलने के दो तरीके हैं.

मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदलें

-सबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर लॉगइन करना होगा.
-जब आप अपने अकाउंट में लॉगइन करेंगे तो आपको यहां प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा.
-अब पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें.
-यहां आपको अपना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोफाइल पासवर्ड डालना होगा.
-इसे सबमिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा. जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प भी दिखाई देगा.
-इस निर्देश का पालन करते हुए आपको अपना मोबाइल नंबर बदलना होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

38 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

48 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago