Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi ने गुजरात में किया चुनावी शंखनाद, प्रदेश को दी 3400 करोड़ की सौगात,अब गुजरात में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

PM Modi ने गुजरात में किया चुनावी शंखनाद, प्रदेश को दी 3400 करोड़ की सौगात,अब गुजरात में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

PM Modi ने गुजरात में किया चुनावी शंखनाद

गांधीनगर- प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात में चुनावी शंखनाद कर दिया.साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजेगी ,उससे पहले ही प्रधानमंत्री ने वहां पहुंचकर माहौल को गर्मा दिया है. PM Modi दो दिनों के लिए राज्य के दौरे पर है.  वो बुधवार को गुजरात पहुंचे थे. आज अपने दौरे के दूसरे दिन वो सूरत पहुंचे. जहां उन्होंने  एक रैली के दौरान सूरत को  3400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने सूरत शहर और यहां के लोगो की जमकर तारीफ की. PM Modi ने अपने संबोधन में कहा कि सूरत के लोग वो दौर कभी भी नहीं भूलेंगे जब  यहा पर  महामारियों और  बाढ़ की परेशानियों के प्रचारों को हवा दी जाती थी. उन्होंने बताया कि एक बिजनेसमैन  ने उन्हें बताया कि अगर सूरत शहर की  ब्रांडिंग को गई तो हर सेक्टर, हर कंपनी की ब्रांडिंग अपने आप हो जाएगी.

 

गुजरात को मिली वंंदे भारत ट्रेन की सौगात

इस दौरान प्रधानमंत्री ने विकास की कई नई परियोजनाओं समेत वंंदे भारत ट्रेन की सौगात भी दी. वंदे भारत अब गुजरात की पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी. बता दें वंदे भारत स्वदेशी निर्माण योजना के तहत भारत में ही बनी है. यह सुपर फास्ट ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी.  एक प्रेस रिलीज  के अनुसार वंदे भारत गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी. यह ट्रेन PM Modi  ड्रीम प्रोजेक्ट है. अगले 3 सालों में 400 नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें शुरू होगी.

गुजरात में इस साल है चुनाव

गुजराज में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसके मद्देनजर बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता राज्य का लगातार दौरा कर रहे है. गुजरात में इस समय बीजेपी की ही सरकार है. सीएम भूपेंद्र पटेल पर राज्य में एक बार बीजेपी की सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है. 15वीं विधानसभा में कमल खिलाकर वो वो एक बार फिर से  गुजरात का मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे..  2 दिनों का प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा गुजरात विधानसभा चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital