पीएम मोदी.
Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में पूरे देश को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात कार्यक्रम का यह 124वां संस्करण है. जिसमें पीएम मोदी कई मुद्दों पर देश को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि पीएम मोदी अभी हाल ही में ब्रिटेन और मालदीव की सफल यात्रा से लौटे हैं. वहीं देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा देना भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अब पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा से लौटकर देश को संबोधित कर रहे हैं.
जिसमें उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरा देश झूम उठा. उन्होंने कहा कि शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा पर पूरे देश को गर्व है.
चंद्रयान से विज्ञान तक पीएम ने कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे याद है कि जब चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई थी तब देश में विज्ञान को लेकर अलग माहौल बन गया था. अब छोटे बच्चे भी अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि ले रहे हैं. इंस्पायर मानक अभियान इसी की वजह से शुरू किया गया. इसमें बच्चों को इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाता है. इस अभियान में हर स्कूल से 5 बच्चे चुने जाते हैं और हर बच्चा एक नया आइडिया देता है. इस अभियान में अबतक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं.
स्टार्ट-अप को लेकर पीएम ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने कहा कि देश में स्टार्ट-अप की संख्या तेजी से बढ़ी है. आज से सिर्फ 5 साल पहले देश में बहुत ही कम स्टार्ट-अप थे. लगभग 50 के करीब थे. लेकिन अब सिर्फ स्पेस सेक्टर में ही अगर देखा जाए तो स्टार्ट-अप की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, प्रसारित होगा 124वां एपिसोड
नेशनल स्पेस डे पर जनता से मांगे सुझाव
उन्होंने कहा कि अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है. इसको लेकर अपने विचार नमो एप पर जरूर भेजियेगा. जिसमें आप ये बताएंगे कि इसे कैसे मनाया जाए या आपके मन में इसको लेकर कोई नया विचार है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

