Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चेकर्स में क्रिकेटर्स से मिले PM Modi, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का साइन किया हुआ बैट दिया गिफ्ट

एम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात से जुड़ी फोटो शेयर की और कहा कि यह देख कर अच्छा लग रहा है कि खेल हमारे संबंधों को बढ़ावा दे रहा है.

अपने दो दिवसीय युनाईटेड किंगडम (UK) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने गुरुवार (24 जुलाई) को चेकर्स में क्रिकेटरों से मिले. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात से जुड़ी फोटो शेयर की और कहा कि यह देख कर अच्छा लग रहा है कि खेल हमारे संबंधों को बढ़ावा दे रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत और ब्रिटेन क्रिकेट के प्रति साझा जुनून से जुड़े हुए हैं. चेकर्स में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और मैंने बकिंघमशायर स्ट्रीट क्रिकेट हब्स के खिलाड़ियों से बातचीत की. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि खेल हमारे देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को बढ़ावा दे रहा है. मैंने अपने युवा दोस्तों को टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला भी भेंट किया.”

भारत-यूके के बीच ऐतिहासिक समझौता

इससे पहले गुरुवार का दिन दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक रहा. भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए. इस डील पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि यूरोप से निकलने के बाद यह ब्रिटेन के लिए सबसे महत्वपूर्ण डील है.

ज़ीरो टैरिफ से कंपटीशन बढ़ने की उम्मीद

मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के होने से भारतीय कृषि उत्पादों को जर्मनी जैसे प्रमुख यूरोपीय निर्यातकों के साथ टैरिफ समानता प्राप्त होगी. कपड़ा और चमड़े पर ज़ीरो टैरिफ से बांग्लादेश और कंबोडिया जैसे देशों से भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है.

इस करार से भारत के चमड़ा क्षेत्र की हिस्सेदारी अगले दो वर्षों में यूके के बाजार में 5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है.

यह समझौता किसानों के लिए एक बड़ी जीत है

केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता किसानों के लिए एक बड़ी जीत है. क्योंकि यह लगभग 95% कृषि उत्पादों पर शुल्क-मुक्त निर्यात सुनिश्चित करता है, जबकि मछुआरों को 99% समुद्री निर्यात पर ज़ीरो टैरिफ से लाभ होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी.


ये भी पढ़ें : पिछले 11 वर्षों में भारत के एक्सप्रेसवे की लंबाई में बंपर बढ़ोतरी, 93 किलोमीटर से बढ़कर 5,000 पार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital