Bharat Express DD Free Dish

जब छात्रों के लिए ठहर गए प्रधानमंत्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर PM मोदी का खास फैसला

PM Modi NEET Exam: पश्चिम बंगाल दौरे से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री का विमान दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. सामान्य तौर पर उन्हें वहां से सीधे अपने आवास के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने कुछ समय एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया.

PM Modi NEET Exam

PM Modi NEET Exam

PM Modi NEET Exam: देशभर में आज लाखों छात्र-छात्राएं NEET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. पश्चिम बंगाल दौरे से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री का विमान दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. सामान्य तौर पर उन्हें वहां से सीधे अपने आवास के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने कुछ समय एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया.

दो बजे से शुरू होनी थी NEET परीक्षा

बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे से NEET परीक्षा शुरू होनी थी और उस समय बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों की ओर जा रहे थे. ऐसे में प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही से यातायात प्रभावित न हो और छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई दिक्कत न आए, इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही इंतजार किया. परीक्षा शुरू होने के बाद ही प्रधानमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हुए.

इस कदम को छात्रों की सुविधा और उनकी परीक्षा को प्राथमिकता देने की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read