PM Modi Netherlands Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर निकले हैं. इस कूटनीतिक दौरे के पहले चरण में वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे. इसके बाद शनिवार को उन्होंने नीदरलैंड का रुख किया. यहां उनका कार्यक्रम नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ द्विपक्षीय बातचीत का है.
Geland in Amsterdam. Dit bezoek aan Nederland vindt plaats op een moment dat de vrijhandelsovereenkomst tussen India en de EU een belangrijke impuls heeft gegeven aan de handels- en investeringsbetrekkingen. Het biedt de kans om de banden te versterken op gebieden als… pic.twitter.com/zXk3HZHVVN
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
शाही परिवार से मुलाकात
इस यात्रा के दौरान मोदी की मुलाकात नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी तय है. यह मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहराई देने का अवसर मानी जा रही है.
भारतीय समुदाय से जुड़ाव
नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय को भी प्रधानमंत्री संबोधित कर सकते हैं. यहां करीब 90,000 भारतीय मूल के लोग रहते हैं, साथ ही सूरीनाम हिंदुस्तानी समुदाय के 200,000 से ज्यादा सदस्य भी मौजूद हैं. इसके अलावा लगभग 3,500 भारतीय छात्र यहां की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं.
कारोबारी नेताओं से बातचीत
मोदी के इस दौरे में नीदरलैंड के बड़े बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की भी संभावना है. उम्मीद है कि इस बातचीत से निवेश और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गुडडेवोंड नीदरलैंड! पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंच गए हैं. यह दौरा भारत-नीदरलैंड की साझेदारी को और मजबूत करेगा और यहां के भारतीय समुदाय से जुड़ने का मौका देगा.”
रणनीतिक सहयोग पर जोर
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, पानी, खेती और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है. साथ ही तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और शिक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी साझेदारी गहरी हुई है.
ये भी पढ़ें-‘सरकार का कोई इरादा नहीं’, पीएम मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स की खबरों को बताया झूठ
ऐतिहासिक महत्व
मोदी का यह नीदरलैंड का दूसरा दौरा है. इससे पहले वह 2017 में यहां आए थे. मौजूदा यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और नीदरलैंड के रिश्ते नए मोड़ पर हैं. उम्मीद है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और मजबूत होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

