Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘ये किस तरह की राजनीति है’, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारेबाजी का कंगना ने किया कड़ा विरोध

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक नारेबाजी को बेहद दुखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक नारेबाजी का मामला अब गरमाता जा रहा है. भाजपा के कई बड़े नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा को माफी मांगने के लिए कहा है.

अब मंडी से सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी के खिलाफ हुई आपत्तिजनक नारेबाजी को दुखद बताया है और राजनीति के स्तर पर सवाल उठाए हैं. सांसद ने विपक्ष पर युवाओं को गलत संदेश देने की बात भी कही है.

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप किसी की मौत की कामना कर रहे हैं, किसी को बद्दुआ दे रहे हैं या ऐसे नारे लगाना बहुत दुखद है. हमारी पार्टी अलग है, विचारधारा अलग है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम दुश्मन हैं. ऐसे में किसी को मारने की कामना करना और लोगों को उकसाना गलत है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से हमें बहुत दुख हुआ है, और पूरा देश भी दुखी है. पीएम मोदी को 140 करोड़ लोगों ने चुना है और वे बहुत लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी है. जो शब्द कहे गए, वे बहुत अपमानजनक हैं और गंभीरता से इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए.

कंगना ने मामले को गंभीर बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. ऐसी चीजों से देश का माहौल खराब होगा, क्योंकि अभी सिर्फ कहा जा रहा है, कल कोई मारने की इच्छा भी कर सकता है. ये विषय बहुत चिंतनीय है कि राजनीति में इस तरह का दौर आ रहा है.

रामलीला मैदान की रैली से उठा विवाद

बता दें कि 14 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए रैली का आयोजन किया था. रैली में जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा भी मौजूद थीं, जिन्होंने रैली में पीएम मोदी को लेकर विवादित नारेबाजी की. मंजू लता का नारे लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इतना ही नहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद भी मीणा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि जो बोला है, उसमें कुछ गलत नहीं है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं राजकुमार गोयल? बने मुख्य सूचना आयुक्त; जानिए पूरी प्रोफाइल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest