Bharat Express DD Free Dish

“देश के लिए महात्मा फुले का अमूल्य योगदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा”, पीएम मोदी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Mahatma jyotiba Phule Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

PM Modi

पीएम मोदी.

Mahatma jyotiba Phule Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर महात्मा फुले को याद किया और उनके अमूल्य योगदान को हर पीढ़ी के लिए प्रेरित करने वाला बताया.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “मानवता के सच्चे सेवक महात्मा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. देश के लिए उनका अमूल्य योगदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.”

कौन थे ज्योतिबा फुले?

ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था. वह एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, जाति-विरोधी समाज सुधारक और लेखक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के उत्थान में लगा दिया.

यह भी पढ़ें- PM Modi varanasi Visit: पीएम मोदी आज 50वीं बार जाएंगे वाराणसी, पूर्वांचल को देंगे 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read