संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा चल रही है. सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाषण दिया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर पूरे विस्तार से जानकारी साझा की. जिसपर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने उनके भाषण की तारीफ की.
PM Modi का एक्स पोस्ट
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिका कि,
“लोकसभा की अपनी महत्वपूर्ण स्पीच में गृह मंत्री अमित शाह जी ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर पूरे विस्तार से जानकारी साझा की है. आतंक के खिलाफ इन अभियानों ने कायर आतंकियों के सफाए में काफी अहम भूमिका निभाई है. अपने संबोधन में उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार के प्रयासों पर भी पूरी गंभीरता से अपनी बात रखी है.”
लोकसभा की अपनी महत्वपूर्ण स्पीच में गृह मंत्री अमित शाह जी ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर पूरे विस्तार से जानकारी साझा की है। आतंक के खिलाफ इन अभियानों ने कायर आतंकियों के सफाए में काफी अहम भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए… https://t.co/FQ7cCNl4nO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2025
Amit Shah ने अखिलेश को दिया करारा जवाब
लोकसभा में अमित शाह के संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने बीच में टिप्पणी की थी. इस पर अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश को बैठने के लिए कहा. इसके बाद अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए.”
इसे भी पढ़े- “आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों”, अखिलेश यादव के बयान पर अमित शाह ने दिया करारा जवाब
गृह मंत्री (Amit Shah) ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “यह हमारे देश की सेना और सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस की बहुत बड़ी साझा कामयाबी है, जिस पर पूरे देश को नाज होना चाहिए.”
पी. चिदंबरम पर बोले अमित शाह
अमित शाह ने कांग्रेस नेता चिदंबरम की टिप्पणी पर भी लोकसभा में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सोमवार को वे (कांग्रेस) हमसे पूछ रहे थे कि आतंकवादी कहां से आए? मुझे बहुत दुख हुआ कि सोमवार को इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे.” गृह मंत्री ने सवाल पूछा, “वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



