Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.

pm-modi-rajnath-singh-chhath-puja-nahay-khay-wishes-chhath-festival

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

PM Modi Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं. उन्होंने कामना की कि सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है.

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है. भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है.

उन्होंने लिखा,

समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. व्रत का संकल्प ले रहे सभी व्रतियों को मेरा सादर नमन और वंदन. छठी मैया और सूर्यदेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा. मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें. छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए.

मोहन यादव ने भी दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा,

यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. छठी मैया व भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो.

ये भी पढ़ें- ‘धर्मं धनं च धान्यं च…’ पीएम मोदी ने आचार्य चाणक्य के किस गुप्त सूत्र को सोशल मीडिया पर किया शेयर?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital