Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी ने दिवंगत शिबू सोरेन को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

PM Modi

पीएम मोदी ने पूर्व सीएम शीबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) झारखंड के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद रहे शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. शिबू सोरेन ने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

PM Modi ने हेमंत सोरेन से फोन पर की थी बात

इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने झारखंड के सीएम और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की थी. इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर पोस्ट भी किया था. उन्होंने लिखा था- “शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे. उनके निधन से दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की.”

शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. शिबू सोरेन का संपूर्ण राजनीतिक जीवन आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान की लड़ाई को समर्पित रहा. उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई और आदिवासी समाज की आवाज को संसद तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व सीएम शीबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटे हेमंत सोरेन बोले- आज मैं शून्य हो गया हूं

11 जनवरी 1944 को हुआ था जन्म

शिबू सोरेन का जन्म बिहार के हजारीबाग में 11 जनवरी 1944 को हुआ था. उन्हें दिशोम गुरु और गुरुजी के नाम से जाना जाता था. उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी. 1977 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, 1980 से वह लगातार कई बार सांसद चुने गए.

बिहार से अलग राज्य ‘झारखंड’ बनाने के आंदोलन में भी उनकी निर्णायक भूमिका रही है. वे तीन बार (2005, 2008, 2009) झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read