Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने दोहराई बांग्लादेश को लेकर बंगबंधु के सपने को साकार करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता, दोनों देशों के बीच हुआ समझौतों का आदान-प्रदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगबंधु के स्थिर, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश के सपने को साकार करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की. वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों और समझौतों का आदान-प्रदान किया. वहीं इसके बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बांग्लादेश हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन में हमारे साथ संगम रखता है. पिछले एक साल में हमने मिलकर लोक कल्याण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की हैं.”

वहीं उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार शुरू हो गया है. भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा नदी पर दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. भारत और बांग्लादेश के बीच पहली क्रॉस-बॉर्डर मैत्री पाइपलाइन पूरी हो गई है. भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात ऊर्जा क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय सहयोग का पहला उदाहरण बन गया है. सिर्फ एक साल में इतने सारे क्षेत्रों में इतनी बड़ी पहल को लागू करना हमारे संबंधों की गति और पैमाने को दर्शाता है.”

बांग्लादेश को लेकर भारत की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगबंधु के स्थिर, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश के सपने को साकार करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. इसके अलावा पीएम ने कहा कि नई दिल्ली ढाका के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगी. दोनों देशों के विकास साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, रक्षा सहयोग आदि समेत द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने नये क्षेत्रों में सहयोग के लिए भविष्योन्मुखी (फ्यूचरिस्टिक) विजन तैयार किया है. हरित साझेदारी, डिजिटल साझेदारी, ब्लू अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बनी आम सहमति से दोनों देशों के युवाओं को लाभ होगा.  उन्होंने कहा, “हम हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बांग्लादेश के फैसले का स्वागत करते हैं. हम बिम्सटेक समेत अन्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपना सहयोग जारी रखेंगे”

इसे भी पढें: Ayodhya: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कराने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन, सीएम योगी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

2019 से अब तक इतनी बार पीएम मोदी और शेख हसीना की मुलाकात 

बता दें कि दोनों नेता 2019 से अब तक 10 बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं. जिससे संबंधों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं. इससे पहले, पीएम मोदी ने भारत में नई सरकार के गठन के बाद द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर आए पहले अतिथि के रूप में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के परिसर में स्वागत किया. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. बांग्लादेश की पीएम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. शेख हसीना उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं में शामिल थीं, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में 9 जून को पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital