PM Modi Seychelles Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं हैं. हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आ रही हैं. इसके तटों पर व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिलीं और विश्वास की परंपराएं मजबूत हुईं.
मीटिंग के दौरान क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्मिनी का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है. यह यात्रा ऐसे शुभ वर्ष में हो रही है, जब सेशेल्स अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ भी है. पीएम मोदी ने कहा कि ये मील के पत्थर हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, “We will further expand our cooperation on renewable energy, resilience, and climate adaptation solutions. As maritime neighbours, the blue economy is a natural area of cooperation for us… Together, we will shape not only… pic.twitter.com/G4668eCvc3
— ANI (@ANI) February 9, 2026
175 मिलियन डॉलर का विशेष इकोनॉमिक पैकेज
दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर सहमति जताई. पीएम मोदी ने कहा कि लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ फिनटेक और डिजिटल समाधानों में भी आगे बढ़ा जाएगा. विकास साझेदारी भारत और सेशेल्स के संबंधों की मजबूत नींव रही है. हमारे प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित हैं. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर का विशेष इकोनॉमिक पैकेज देगा. यह पैकेज सोशल हाउसिंग, ई-मोबिलिटी, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और मैरीटाइम सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को समर्थन देगा. इससे सेशेल्स के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर खुलेंगे.
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर MoU
प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि सेशेल्स के सिविल सर्वेंट्स की भारत में ट्रेनिंग के लिए आज एक MoU किया जा रहा है. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत भारत अपना सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत एक भरोसेमंद साझेदार रहा है. दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे.
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन स्पेशल: सात समंदर पार से आई फ्रेंच दुल्हन, क्यों चर्चा में है सिंगरौली की ‘इंटरनेशनल लव स्टोरी’?
रक्षा और मैरीटाइम सुरक्षा पर सहयोग
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और मैरीटाइम सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा किया जाएगा. हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया. यह भी बताते चलें कि यह मुलाकात भारत और सेशेल्स के बीच गहरे सभ्यतागत, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाली साबित हुई है. आने वाले समय में दोनों देशों के बीच और अधिक करीबी सहयोग की उम्मीद बढ़ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



