Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi: “मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया”, पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए पलों का शेयर किया Video

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी बच्चों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

PM Modi

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी बच्चों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी ने बाद में इन बच्चों को पीएम आवास घूमने के लिए भी भेजा. बच्चों को पीएमओ की टीम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर अन्य जगहों पर घुमाया. इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ” ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया.”

क्रिसमस के मौके पर PMO में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

बता दें कि पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर अपने आवास पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें दोपहर के खाने में ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वालों को आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था. अब पीएम मोदी ने इस खास कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो शेयर किया है.

बच्चों के साथ बात करते हुए दिखे पीएम मोदी

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ कई बच्चे दिखाई दिए. बच्चों ने पीएम मोदी क्रिसमस और नए साल की बधाई दी थी. जिसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों से बात की और उन्हें पीएम आवास देखने के लिए भेजा. इस दौरान बच्चों ने पीएमओ अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर मस्ती भी की.

मेरा कार्यालय अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया- PM Modi

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए गए पलों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) की यात्रा करने वाले जिज्ञासु यंग माइंड को एक शानदार अनुभव प्राप्त हुआ. ऐसा लगता है कि मेरा कार्यालय अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया. बच्चों ने इसे सराह दिया है!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital