पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी बच्चों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी ने बाद में इन बच्चों को पीएम आवास घूमने के लिए भी भेजा. बच्चों को पीएमओ की टीम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर अन्य जगहों पर घुमाया. इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ” ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया.”
बता दें कि पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर अपने आवास पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें दोपहर के खाने में ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वालों को आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था. अब पीएम मोदी ने इस खास कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो शेयर किया है.
शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ कई बच्चे दिखाई दिए. बच्चों ने पीएम मोदी क्रिसमस और नए साल की बधाई दी थी. जिसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों से बात की और उन्हें पीएम आवास देखने के लिए भेजा. इस दौरान बच्चों ने पीएमओ अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर मस्ती भी की.
पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए गए पलों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) की यात्रा करने वाले जिज्ञासु यंग माइंड को एक शानदार अनुभव प्राप्त हुआ. ऐसा लगता है कि मेरा कार्यालय अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया. बच्चों ने इसे सराह दिया है!
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…