Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘तपो दीक्षामुपनिषेदुरग्रे…’ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र! जानिए इसके पीछे का बड़ा संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. इस सुभाषित के जरिए संदेश दिया है कि तप और दीक्षा से ही राष्ट्र, बल और सामर्थ्य की उत्पत्ति होती है.

pm-modi-shares-atharvaveda-mantra-on-tap-diksha-and-nation-building

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र!

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. इस सुभाषित के जरिए संदेश दिया है कि तप और दीक्षा से ही राष्ट्र, बल और सामर्थ्य की उत्पत्ति होती है.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर संस्कृत श्लोक, “भद्रमिच्छन्त ऋषयः स्वर्विदस्तपो दीक्षामुपनिषेदुरग्रे. ततो राष्ट्रं बलमोजश्च जातं तदस्मै देवा उपसन्नमन्तु॥” साझा किया है. इस श्लोक का अर्थ है कि सबके कल्याण की इच्छा करने वाले, स्वर्ग के ज्ञाता ऋषियों ने सबसे पहले तप और दीक्षा का आश्रय लिया. उस तप और दीक्षा से ही राष्ट्र, बल और सामर्थ्य की उत्पत्ति हुई. ऐसे विकासोन्मुखी राष्ट्र और उसकी सामर्थ्य को सभी देवता नमन करते हैं.

समृद्ध राष्ट्र की नींव का बताया सूत्र

यह मंत्र अथर्ववेद (शौनक संहिता, काण्ड 19, सूक्त 41, मंत्र 1) से लिया गया है. यह मंत्र इस बात पर प्रकाश डालता है कि एक सशक्त, ओजस्वी और समृद्ध राष्ट्र की नींव भोग-विलास से नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, अनुशासन और सामूहिक कल्याण की भावना से होती है. इसमें ऋषियों (द्रष्टाओं और मार्गदर्शकों) के संकल्प को राष्ट्र के निर्माण और उसकी ऊर्जा (बल और ओज) का मूल स्रोत बताया गया है.

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के कायल हुए दिग्गी राजा, दे दिया ऐसा बयान कि चढ़ गया सियासी पारा, खतरे में अखिलेश?

बता दें कि अथर्ववेद-संहिता हिन्दू धर्म के पवित्रतम वेदों में से चौथे वेद, अथर्ववेद, की संहिता, अर्थात् मंत्र-भाग है. इस वेद को ब्रह्मवेद भी कहते हैं. इसमें देवताओं की स्तुति के साथ चिकित्सा, विज्ञान और दर्शन के भी मंत्र हैं. कहा गया है कि जिस राजा के राज्य में अथर्ववेद जानने वाला विद्वान शांति-स्थापन के कर्म में निरत रहता है, वह राष्ट्र उपद्रवरहित होकर निरन्तर उन्नति करता जाता है. अथर्ववेद का ज्ञान भगवान ने सबसे पहले महर्षि अंगिरा को दिया था, फिर महर्षि अंगिरा ने वह ज्ञान ब्रह्मा को दिया.

अथर्ववेद को ऋग्वेद के बाद की वेदांत अवस्था माना जाता है. इसमें मंत्रों के साथ विभिन्न प्रायोगिक उपयोग, उपचार, सुरक्षा और संपदा के लिए प्रार्थनाएं, व्याधि निवारण, वशीकरण और प्रभावशाली मंत्र आदि दिए गए हैं.

(ये खबर IANS से लगाई गई है )



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital