Bharat Express DD Free Dish

सिक्किम स्थापना दिवस: पीएम मोदी का गंगटोक दौरा, 4000 करोड़ की सौगात

सिक्किम स्थापना दिवस के 50वें साल पर आज पीएम मोदी गंगटोक से राज्य को 4,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. सुबह विश्व स्तरीय ‘ऑर्किड अनुभव केंद्र’ का दौरा करने के बाद, शाम को प्रधानमंत्री का मिशन यूपी शुरू होगा जहां वे वाराणसी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit Massive Cleanliness Drive in Kashi 250 Ton Extra Waste Removed

देश के पीएम मोदी आज (28 अप्रैल) एक बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण दौरे पर हैं. मिशन नॉर्थईस्ट के तहत पीएम मोदी आज सुबह सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे हैं, जहां वे सिक्किम राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेंगे, जहां उनके लिए एक विशाल ‘महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है.

पालजोर स्टेडियम में जनसभा

पीएम मोदी के कार्यक्रम की शुरुआत 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे गंगटोक स्थित विश्व स्तरीय ‘ऑर्किडेरियम’ के दौरे से होगी. आपको बता दें कि राज्य की प्राकृतिक, पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए ‘स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क’ को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.

इसके तुरंत बाद सुबह करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री पालजोर स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां वे सिक्किम राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करते हुए राज्य भर में ₹4,000 करोड़ से अधिक की कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे.

आयुर्वेद अस्पताल और सीवरेज सिस्टम की सौगात

पीएम मोदी द्वारा दी जाने वाली 4 हजार करोड़ की इन परियोजनाओं में सबसे ज्यादा फोकस स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर है. प्रधानमंत्री नामची जिले के यांगंग में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही एनआईटी देवराली (NIT Deorali) में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में तरबूज खाना कहीं पड़ न जाए भारी, अगर आपको भी हैं ये 5 परेशानियां

नदियों को साफ रखने की पहल के तहत, पीएम सिंगतम कस्बे में सीवरेज प्रणाली के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे. साथ ही, गंगटोक के जोन III में रोरो चू नदी के जरिए ‘रानी चू नदी के प्रदूषण नियंत्रण योजना’ का भी उद्घाटन होगा, जिससे शहर की स्वच्छता और ईको-सिस्टम में बड़ा सुधार आएगा.

शाम को वाराणसी में हुंकार

गंगटोक में विकास की ये हजारों करोड़ की बारिश करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेंगे. वाराणसी में पीएम मोदी एक बड़े ‘महिला सम्मेलन’ में शामिल होंगे, जहां उनके साथ भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की उम्मीद है. पीएम का यह एक दिवसीय तूफानी दौरा सिक्किम के विकास से लेकर यूपी की राजनीति तक कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read