Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर दे सकते हैं बयान

आज 12 मई रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे. पाक के साथ सीजफायर के बाद पीएम का पहला संबोधन. ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर दे सकते हैं बयान.

PM Modi

पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड पर जताया शोक.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान के साथ संबंधों के मद्देनजर यह काफी सार्थक है. हालांकि, राष्ट्र के नाम संबोधन का विषय क्या होगा, क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलेंगे या कुछ और होगा, यह तो रात 8 बजे ही स्पष्ट हो पाएगा.

Buddha Purnima की पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) की ढेरों शुभकामनाएं. सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं. त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital