Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल 2025 को सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़े चार उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल 2025 को चार महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनीतिक मुद्दे, आर्थिक नीतियां और शासन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी.

PM Modi

पीएम मोदी.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को देश की सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए चार अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

प्रधानमंत्री का दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जब वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह समिति देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़े बड़े फैसलों पर चर्चा करती है. हालांकि, इस बैठक का एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार किया जाना तय है.

CCS बैठक के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस समिति में राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा होती है, और मौजूदा राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे इसमें उठाए जा सकते हैं.

इसके बाद सुबह 11:15 बजे आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक होगी. इस बैठक में आर्थिक नीतियों की समीक्षा, अधोसंरचना से जुड़े प्रोजेक्ट्स और देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की जाएगी.

इन तीन बैठकों के बाद दिन का समापन एक पूर्ण कैबिनेट बैठक से होगा, जिसमें प्रधानमंत्री और वरिष्ठ मंत्री मिलकर शासन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, विधायी प्राथमिकताओं और प्रशासनिक निर्णयों पर मंथन करेंगे.


ये भी पढ़ें- हरियाणा में आइसक्रीम बेचकर जिंदगी गुजार रहे पाकिस्तान के पूर्व सांसद, कहा— अब वहां वापस नहीं जाएंगे, हमको यहां की नागरिकता मिले


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital