Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रीय एकता दिवस पर परेड के रास्ते पर चले पीएम मोदी, लोगों ने जोश के साथ किया अभिवादन

PM Modi National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और एकता परेड खत्म होते ही वह उस रास्ते पर चले जहां परेड़ हो रही थी.

PM Modi walked along parade route on National Unity Day people greeted him with enthusiasm

PM Modi National Unity Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के एकता नगर में नर्मदा नदी पर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर एकता नगर में एक भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारत की विविधता में एकता को दर्शाया गया. सबसे खास बात यह रही कि पीएम मोदी खुद उस रास्ते पर चले जहां परेड हो रही थी.

सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सरदार पटेल के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली. उन्होंने कहा, “मैं अपने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ लेता हूं और इसके लिए स्वयं को समर्पित करता हूं.” इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे.

परेड में हुए शामिल पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सुबह लगभग 8 बजे प्रतिमा पर प्रार्थना की और पुष्पांजलि अर्पित की. वे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड में शामिल हुए, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस बलों समेत अलग-अलग टुकड़ियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: NDA का संकल्प पत्र जारी: ‘पंचामृत’ गारंटी समेत कई मुफ्त लाभ का वादा, नौकरी के साथ महिलाओं को उपहार

एकता के निर्माता सरदार पटेल

एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भारत की एकता का निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल में लोगों को एकजुट करने की अद्वितीय क्षमता थी, यहां तक कि उन लोगों को भी जिनसे उनके वैचारिक मतभेद थे. उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित कर दिया और भारत के लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में एकीकृत किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read