Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किए जाएंगे सम्‍मानित, महाराष्ट्र के CM शिंदे ने बांधे तारीफों के पुल

Lokmanya Tilak National Award: तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के तहत हमारा देश प्रगति की सीढ़ियां चढ़ रहा है.

PM Modi ( फाइल फोटो)

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किए जाएंगे. यह पुरस्कार पीएम मोदी को 1 अगस्त को प्रदान किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बारे में बताया. सीएम शिंदे ने ट्वीट कर लिखा- “देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्‍हें जनता की ओर से बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”

बता दें कि तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने कहा, हमारा ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा. दीपक तिलक ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के तहत हमारा देश प्रगति की सीढ़ियां चढ़ रहा है.

तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के बयान में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत की और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है. उनकी दृढ़ता और प्रयासों को देखते हुए और उनके काम को उजागर करते हुए, तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है. आयोजकों ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

सत्‍तारूढ़ भाजपा के एक नेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से नवाजा जाएगा. प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार 1 अगस्त को दिया जाएगा.” वहीं, एक आयोजक ने कहा कि पीएम मोदी को ये पुरस्कार उनके सर्वोच्च नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM Yogi ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विचाराधारा को आगे बढ़ा रहे PM Modi



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital