Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी शनिवार को 51,000 से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह 15वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

इस रोजगार मेले के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों से हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे. इनमें राजस्व विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आदि शामिल हैं.

इससे पहले भी 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

रोजगार मेला केंद्र सरकार की पहल का हिस्सा है, इसका उद्देश्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है. यह पहल न केवल युवाओं के लिए बेहतर करियर का अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है. इस आयोजन से युवाओं में नए उत्साह का संचार होगा और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे.

इससे पहले, 23 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार देश के युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि पिछले डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं ने सरकारी नौकरी पाई है. आज का युवा जोश और आत्मविश्वास से भरा हुआ है. उन्होंने कहा था कि आज के समय में हर सेक्टर में युवा नाम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital