Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाढ़ में डूबता पंजाब! 9 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, स्थिति का लेंगे जायजा, दे सकते हैं स्पेशल पैकेज

पंजाब में आई बाढ़ से लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, इसके साथ ही 46 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों ने दी.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे. वे बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेगें. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान भी कर सकते हैं. इसकी जानकारी पंजाब बीजेपी की ओर से एक्स पर दी गई.

PM Modi के दौरे की बीजेपी ने दी जानकारी

पंजाब भाजपा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- “पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं. वे बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे मुलाकात कर उनका दर्द साझा करेंगे. साथ ही उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.” बीजेपी ने कहा,पीएम मोदी का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की बीजेपी सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग प्रदान करेगी.

बाढ़ से हुई भीषण तबाही

बता दें कि पंजाब में आई बाढ़ से लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं, इसके साथ ही 46 लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चला रही हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi के हिमाचल प्रदेश दौरे से पहले आपदा प्रभावित जिलों का आकलन करने पहुंचेंगी दो केंद्रीय टीम

जाहिर है कि पंजाब दशकों में आई सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है. बाढ़ से सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्य भी भीषण चपेट में हैंय भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

PM Modi हिमाचल प्रदेश का कर सकते हैं दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित जिलों का दौरा भी कर सकते हैं. उनके संभावित दौरे से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें चंबा और कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करेंगी. इन जिलों में लगातार बारिश के कारण भारी तबाही मची हुई है.

एक टीम पठानकोट से चंबा और दूसरी चंडीगढ़ से कुल्लू जाएगी. दोनों टीमें 10 सितंबर तक दौरे पर रहेंगी और नुकसान का आकलन कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेंगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital