Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 80वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

PM Modi Wished Kerala CM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस साल उनके जन्मदिन पर कोई समारोह नहीं होगा, लेकिन उनके बारे में एक डॉक्यूमेंट्री जारी किए जाने की उम्मीद है.

इतिहास बनाने वाले सीएम

24 मई 1945 को जन्मे विजयन ने 25 मई 2016 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उन्होंने 20 मई 2021 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का नेतृत्व किया. राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद भी अपने पद पर बना रहा.

1970 में 25 वर्ष की आयु में विजयन ने कुथुपरम्बा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जिससे वे केरल के सबसे युवा विधायक बन गए, यह रिकॉर्ड आज भी कायम है. वह 1970, 1977 और 1991 में कुथुपरम्बा से, 1996 में पय्यानूर से और 2016, 2021 में धर्मादोम से विधानसभा के लिए चुने गए.

फिल्म अभिनेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

फिल्म अभिनेता मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.”

फिल्म अभिनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को उनके 80वें जन्मदिन के अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. एक दृढ़ नेता जिनकी जनसेवा के प्रति स्थायी प्रतिबद्धता ने केरल की प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आने वाले वर्षों में उन्हें निरंतर शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital