Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को 79वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को उनके 79वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

PM Modi Wishes Sonia Gandhi

PM Modi Wishes Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

सोनिया गांधी का कांग्रेस में उदय

बता दें कि सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं. इसके बाद पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं. उस समय, पार्टी नेतृत्व संकट, आंतरिक कलह और चुनावी हार से जूझ रही थी. कांग्रेस केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी.

वे जल्दी ही कांग्रेस का एक मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में एक अहम प्रभावशाली हस्ती बन गईं. हालांकि, उनका उदय बिना विवाद के नहीं हुआ. मई 1999 में, कई सीनियर नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए. उन्होंने कुछ समय के लिए इस्तीफा देने की पेशकश की, लेकिन पार्टी के अंदर भारी समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया.

सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया. इसके बाद सोनिया गांधी ने 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वह फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं.

सोनिया गांधी का कांग्रेस मार्गदर्शन जारी

कांग्रेस पार्टी ने उनके जन्मदिन पर कहा कि सोनिया गांधी का हौसला और समर्पण हमें हर दिन प्रेरित करता है. गहरे सम्मान, प्रशंसा और प्यार के साथ, हम उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य और अनंत खुशियों की कामना करते हैं.

उम्र और स्वास्थ्य कारणों से, सोनिया गांधी ने घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और इसके बजाए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी का मार्गदर्शन करेंगी.

बता दें कि सोनिया गांधी इटली से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी की थी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने डॉ. बाबा अधव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, बोले- मजदूरों की भलाई के लिए उनके कामों को किया जाएगा याद

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read