Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी का तेलंगाना को बड़ा तोहफा! 10 मई को प्रधानमंत्री करेंगे काकतिया पार्क का भव्य उद्घाटन

PM MITRA Kakatiya Textile Park: तेलंगाना के वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क देश के टेक्सटाइल सेक्टर को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को इसका उद्घाटन करेंगे.

PM MITRA Kakatiya Textile Park

PM MITRA Kakatiya Textile Park: तेलंगाना के वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (Kakatiya Mega Textile Park) देश के कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई 2026 को हैदराबाद से वर्चुअल माध्यम से इस पार्क का उद्घाटन करेंगे.

बड़ा औद्योगिक हब बनने की दिशा में कदम

इस पार्क को एक आधुनिक और एकीकृत टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करना, एक्सपोर्ट बढ़ाना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है. यह प्रोजेक्ट भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

1,695 करोड़ रुपये की परियोजना

इस परियोजना की कुल लागत लगभग 1,695.54 करोड़ रुपये है. इसमें 6,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश आने की संभावना जताई गई है, जिसमें से करीब 3,800 करोड़ रुपये पहले ही निवेश हो चुके हैं. यह पार्क लगभग 1,327 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे यह देश के बड़े टेक्सटाइल पार्कों में शामिल हो गया है.

पार्क में सड़क, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है. बिजली आपूर्ति के लिए 232/132/33 केवी सबस्टेशन और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन अंतिम चरण में हैं. इसके साथ ही 12 एमएलडी जल आपूर्ति प्रणाली भी तेजी से तैयार की जा रही है. पर्यावरण सुरक्षा के लिए 5 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का पहला चरण ट्रायल रन में है, जो जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक पर आधारित है.

24 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना से करीब 24,400 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. फिलहाल लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिल चुका है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने रेलवे और मेट्रो की क्षमता व सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी


पार्क में पहले ही 62 प्रतिशत भूमि एंकर निवेशकों को दी जा चुकी है. प्लग-एंड-प्ले सुविधा और मजबूत औद्योगिक ढांचा इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है. यह परियोजना प्रधानमंत्री के ‘5F विजन’, खेत से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read