प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इस दौरान भाजपा की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. भाजपा सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि ‘नमो वन’ विकसित किया जा रहा है, जिसमें 10,000 से 12,000 पौधे लगाए जाएंगे.
‘नमो वन’ के बारे में भाजपा सांसद ने कहा कि इस वन में आने वाले लोगों को शांति और सुकून का अनुभव होगा.
‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा
भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है. इस दौरान स्वच्छता अभियान, ‘नमो वन’ पहल, रक्तदान शिविर और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.
लोगों के लिए वन में होंगे पाथ-वे
भाजपा सांसद ने ‘नमो वन’ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पूरी तरह व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा. इसमें लोगों के चलने के लिए पाथ-वे बनाए जाएंगे, पानी की व्यवस्था होगी, और झूले लगाए जाएंगे. लगभग 35 से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 से 12,000 पौधे लगाने का लक्ष्य है. इसका उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां लोग शांति से बैठ सकें और प्रकृति का आनंद ले सकें.
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
भाजपा सांसद ने पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे आगे बढ़ाते हुए ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान शुरू किया है. उन्होंने बताया कि ‘नमो वन’ इसी क्रम का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में यह पहल भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होगी.
उन्होंने यह भी बताया कि पौधों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान का प्रभाव लंबे समय तक बना रहे.
पर्यावरण को हरित-स्वच्छ बनाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि दमोह संसदीय क्षेत्र की जबेरा विधानसभा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नमो उपवन पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को हरित एवं स्वच्छ बनाएं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में कल करेंगे 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


